Gas Cylinder Rate : गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़े, जानें झारखंड की कीमत

झारखंड
Spread the love

Gas Cylinder Rate : रांची। पेट्रोलियम कंपनि‍यों ने गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। जनवरी में भी दाम बढ़ाया गया था। फिलहाल, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाई गई है। नई कीमत 1 फरवरी, 2026 से लागू हो गई है।

कमर्शियल सिलेंडर महंगा

पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 8 अप्रैल को 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी थी। इसके बाद कीमत में उतार-चढ़ाव होता रहा। जनवरी, 2026 में इसकी कीमत 1844.50 रुपये थीं। फरवरी, 2026 में इसके लिए 1894 रुपये देने होंगे।

घरेलू में बदलाव नहीं

प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 910.50 रुपये हो गई थी। नई कीमत 6 अप्रैल, 2025 से लागू हो गई थी। फिलहाल इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ग्राहकों को फरवरी, 2026 से भी घरेलू सिलेंडर के लिए यही राशि चुकानी होगी।

5 केजी के दाम

कंपनी के अनुसार 5 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 9 मार्च, 2024 से 321.50 रुपये हो गई थी। कीमत 8 अप्रैल, 2025 को बढ़ाकर 339.50 रुपये कर दी गई थी। फरवरी, 2026 में भी ग्राहकों को इसके लिए 339.50 रुपये ही देने होंगे।

10 केजी की कीमत

पेट्रोलियम कंपनी के अनुसार 10 किलो के गैस सिलेंडर की कीमत मार्च, 2024 से 622.50 रुपये कर दी गई थी। फिर कीमत 8 अप्रैल, 2025 को इसे बढ़ाकर 658.50 कर दी गई थी। फरवरी, 2026 में भी यही कीमत चुकानी होगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *