नववर्ष पर इन शर्तों के साथ शोभा यात्रा निकालने की अनुमति

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। जिला प्रशासन ने शर्तो के साथ नववर्ष पर शोभा यात्रा निकालने की अनुमति दे दी है। जय श्रीराम समिति के जिला महामंत्री अजय कुमार साहू ने 2 अप्रैल, 2022 को नववर्ष के उपलक्ष्य पर शोभा यात्रा निकालने की अनुमति मांगी थी।

छत्तरबगीचा स्वयंभू मंदिर से 10 बजे शोभा यात्रा निकालेगी। यह मिशन चौक, अपर बाजार, शास्त्री चौक, थानाटोली, अमलाटोली, पावरगंज चौक, रेलवे साईडिंग, बाबामठ होते हुए दुर्गा बाड़ी मंदिर तक पहुंचेगी।

इन शर्तों का करना होगा पालन

1. धार्मिक कार्यक्रम आयोजन के लिए मुख्य सचिव के आदेश के आलोक में धार्मिक जुलूस में अधिकतम 100 (एक सौ) व्यक्ति ही शामिल हो सकते हैं। कई समूहों को मिलकर एक स्थल पर अधिकतम 1000 (एक हजार) लोग शामिल हो सकते हैं।

2. धार्मिक जुलूस संध्या 6 बजे तक समाप्त हो जाना चाहिए।

3. Pre-recorded music or DJ प्रतिबंधित रहेगा।

4. कोविड-19 के अन्य दिशा-निर्देशों यथा मास्क का उपयोग, सेनि‍टाईजर का उपयोग एवं दो गज की दूरी का अनुपालन अनिवार्य होगा।

5. शोभा यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने की पूर्ण जिम्मेवारी आयोजकों की होगी।

6. किसी प्रकार की अशांति के लिए आयोजकगण पूर्णरूपेण जिम्मेवार होंगे।

7. शोभा यात्रा के दौरान किसी प्रकार के उत्तेजक नारा नहीं लगाया जायगा। जिससे किसी दूसरे सम्प्रदाय के धार्मिक भावना का ठेस पहुंचती हो।

8. शोभा यात्रा के दौरान यह सुनिश्चित करेंगे कि रोड जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हो। आम लोगों को परेशानी नहीं उठानी पड़े।