नई दिल्ली। बड़ी खबर है, अब इंडियन आर्मी में फ्रांसीसी अफसर तैनात होंगे। जी, हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को मुंबई में मुलाकात की।
इस मीटिंग के बाद भारत और फ्रांस के रिश्तों को अब ‘स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का नया नाम दिया गया है।
आसान भाषा में कहें, तो अब दोनों देश सिर्फ दोस्त नहीं, बल्कि टेक्निक और सुरक्षा के मामले में एक-दूसरे के सबसे बड़े मददगार बन गए हैं।
इस मीटिंग का एक सबसे बड़ा अपडेट यह है कि अब भारतीय सेना और फ्रांस की लैंड फोर्सेस के बीच एक खास समझौता हुआ है।
इसके तहत दोनों देशों के सैन्य अधिकारी एक-दूसरे के सैन्य ठिकानों पर तैनात किए जाएंगे। सरकारी जानकारी के अनुसार, इससे दोनों सेनाओं के बीच तालमेल बेहतर होगा और एक-दूसरे की तकनीक को समझने में मदद मिलेगी।
पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने कर्नाटक के वेमगल में H125 हेलिकॉप्टर की फाइनल असेंबली लाइन का उद्घाटन किया।
टाटा और एयरबस की यह पार्टनरशिप इसलिए खास है, क्योंकि H125 दुनिया का इकलौता हेलिकॉप्टर है, जो माउंट एवरेस्ट की चोटी पर लैंड कर सकता है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अनुसार, इस प्रोजेक्ट में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश होगा और यहां बनने वाले हेलिकॉप्टर पूरी दुनिया में एक्सपोर्ट किए जाएंगे।
डिफेंस मिनिस्ट्री की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत 114 नए राफेल फाइटर जेट्स खरीदने की तैयारी में है।
खास बात यह है कि इनमें से 90 जेट्स भारत में ही बनाए जाएंगे। इसके अलावा, भारत की BEL और फ्रांस की सैफ्रन मिलकर भारत में हैमर मिसाइलें बनाएंगी।
ये वही मिसाइलें हैं, जिनका इस्तेमाल राफेल जेट में किया जाता है। इससे भारत के पड़ोसी देशों, खासकर चीन और पाकिस्तान में निश्चित रूप से उनको टेंशन होगा।
दोनों देशों के बीच सैन्य ट्रेनिंग को और मजबूत करने के लिए अब ‘एक्सरसाइज शक्ति’ को हर दो साल के बजाय हर साल आयोजित किया जाएगा।
फ्रांस की रक्षा मंत्री कैथरीन वॉट्रिन और भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बेंगलुरु में हुई डिफेंस डायलॉग के दौरान इस पर मुहर लगाई।
साथ ही, अगले 10 सालों के लिए डिफेंस कोऑपरेशन एग्रीमेंट को भी रिन्यू कर दिया गया है।
सिर्फ हथियार ही नहीं, बल्कि मोदी और मैक्रों ने इंडिया-मिडल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर पर भी काम तेज करने का वादा किया है।
इसके साथ ही दोनों देशों ने टैक्स से जुड़े नियमों में भी बदलाव करने का फैसला लिया है, ताकि बिजनेस करना और आसान हो सके।
राष्ट्रपति मैक्रों ने भारत को फ्रांस का सबसे भरोसेमंद साथी बताया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


