सदर अस्पताल में डेंगू व चिकनगुनिया की निःशुल्क जांच शुरू

झारखंड
Spread the love

धनबाद। सदर अस्पताल में डेंगू एवं चिकनगुनिया की निःशुल्क जांच की सुविधा शुरू हो गई हैं। सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि अब धनबाद सदर अस्पताल आने वाले आमजनों को डेंगू एवं चिकनगुनिया की जांच कराने के लिए निजी लैब में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

डॉ विश्‍वकर्मा ने बताया कि जांच की सुविधा 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध है। इसकी अधिक जानकारी के लिए आमजन सदर अस्पताल के ताजुद्दीन अंसारी से उनके मोबाइल नंबर 6200715590 पर संपर्क कर सकते हैं।

सिविल सर्जन ने बताया कि सदर अस्पताल में डेंगू एवं चिकनगुनिया की जांच के साथ साथ लिवर प्रोफाइल, किडनी प्रोफाइल, लिपिड प्रोफाइल, पैंक्रियाटिक एंजाइम, सीरम कैल्शियम, एलडीएच और हेमेटोलॉजी के विभिन्न टेस्ट निःशुल्क कराने की सुविधा उपलब्ध है।

इससे पहले सदर अस्पताल में हीमोग्लोबिन, वायरल मार्कर, मलेरिया, ब्लड शुगर, थायराइड इत्यादि के टेस्ट की सुविधा थी। उपायुक्त के प्रयास से अस्पताल में उच्च गुणवत्ता के बायोकेमेस्ट्री सेमी ऑटोमेटिक एनालाइजर, एचडी बायो सेंसर, इलेक्ट्रोलाइट एनालाइजर, एलाइजा मशीन, कंपलीट ब्लड काउंट के दो मशीन उपलब्ध है। इसमें विभिन्न तरह के टेस्ट किए जाते हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *