- 50 लाख की लागत से होगा निर्माण
विश्वजीत कुमार रंजन
विशुनपुरा (गढ़वा)। विधायक अनंत प्रताप देव के निर्देश पर शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड इकाई विशुनपुरा के प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास नारियल फोड़कर किया। यह भवन करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया जायेगा, जिससे प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी।
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान विधायक अनंत प्रताप देव के कार्यकाल में विशुनपुरा प्रखंड में विकास की गंगा बह रही है। विधायक के प्रयासों से विशुनपुरा क्षेत्र में कई जनकल्याणकारी योजनाएं स्वीकृत हुई हैं, जिनका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है।
ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन के निर्माण से प्रखंड स्तर पर स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ होगी। लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। आने वाले समय में विशुनपुरा प्रखंड विकास के नये आयाम स्थापित करेगा और एक आदर्श प्रखंड के रूप में पहचान बनायेगा।
कार्यक्रम में झामुमो नेता संजय गुप्ता, बालकृष्ण सिंह, गौरव प्रताप देव, माणिक सिंह, भरदुल चंद्रवंशी, शिवकुमार ठाकुर, लतीफ अंसारी सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


