चील के कारण मधुमक्खी ने राहगीरों पर किया हमला, पांच घायल, एक गंभीर

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

गोमिया (बोकारो)। गोमिया प्रखंड अंतर्गत होसिर स्थित बोकारो नदी पुल के समीप अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने राहगीरों पर हमला कर दिया। इस हमले में पांच लोग घायल हो गये। इसमें एक की स्थिति गंभीर है। मधुमक्‍खी चील के कारण उग्र हुए थे।

जानकारी के मुताबिक मधुमक्खियों के हमले से जमकडीह के दो बच्चे 11 वर्षीय सोहन कुमार एवं 12 वर्षीय चंदन कुमार, एक व्यस्क चलियाटाड निवासी गोवर्धन चौहान और एक वृद्ध झीरके निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। घंटों मधुमक्खि‍यों की झुंड गोमिया साडम सड़क पर तांडव मचाती रही।

घटनास्थल पर गोमिया थाना के एएसआई अहमद अली खान पहुंच कर सड़क से लोगों को नहीं गुजरने की हिदायत दी। साथ ही घायलों को देखने गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। स्थिति का जायजा लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मधुमक्खियों के छत्ते पर एक चील बार-बार हमला कर रहा था। इसके कारण मधुमक्खी उग्र हो गए और राहगिरों पर हमला करने लगे। लोग जहां-तहां साइकिल एवं गाड़ी छोड़कर भागते हुए नजर आए। इस हमले से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।