रांची। झारखंड की राजधानी रांची के बर्दवान कंपाउंड निवासी राजेश कुमार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) पद पर प्रोन्नति मिली है। राजेश अभी जम्मू में पदस्थापित है। वे पूर्व क्रिकेटर रहे हैं। गोल्फ खेल में होल इन वन की कठिन उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
श्री कुमार ने एसपीजी में भी दस वर्षों की सेवा दी, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री को भारत और विदेशों में सुरक्षा प्रदान की। उन्हें “पुलिस मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस”, “प्रेसिडेंट्स मेडल फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस”, “आंतरिक सुरक्षा मेडल”, “कठिन सेवा मेडल” सहित कई अन्य सम्मान भी मिले हैं।
राजेश अच्छे खिलाड़ी रहे हैं। गोल्फ में उनको कई गोल्फ कोर्स से ईगल की उपलब्धि भी प्राप्त हुई है। वह एक अच्छे टेनिस खिलाड़ी भी हैं। सीआरपीएफ टीम में हैं। उनकी पत्नी नलिनी प्रभा सितार-वादिका और क्लासिकल सिंगर हैं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


