रांची। गुरु नानक सेवक जाता ने 8 फरवरी को कांके प्रखंड के टिकरी टोला कांके डैम बस्ती में 110 जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया। जत्था के सदस्यों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से बच्चों के बीच कॉपी, किताब, पेंसिल,रबर समेत अन्य पाठ्य सामग्री तथा ट्रॉफी का वितरण किया।
बच्चों ने वेलकम गीत गाकर जत्था के सदस्यों का स्वागत किया। बच्चों को उनकी जरूरत के सामान मिलते ही उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने जत्था के सदस्यों को थैंक यू कहा। स्थानीय लोगों ने गुरु नानक सेवक जत्था के इस मानवीय कार्य की प्रशंसा की।
गुरुद्वारा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि जत्था द्वारा इस तरह के समाज सेवा के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं।
इसके अलावा अनाथ आश्रम, वृद्ध आश्रम और दूर सुदूर बस्तियों में जाकर जरूरतमंद लोगों को उनकी जरूरत की चीज मुहैया कराई जाती है। जत्था द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाता है।
इस सेवा शिविर में गुरु नानक सेवक जत्था के अमन डावरा,विन्नी अरोड़ा, कृष अरोड़ा, सूरज झंडई, तुषार मुंजाल,करण अरोड़ा, वंश डावरा, छोटू सिंह शामिल थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


