सीएमपीडीआई ने इंटरएक्टिव वर्कशाप का किया आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। सीएमपीडीआई ने आईआईटी (आईएसएम), धनबाद के सहयोग से कंपनी परिसर में 14 फरवरी को एक-दिवसीय इंटरएक्टिव वर्कशाप का आयोजन किया। इसका विषय बीटीआर-2 और बीटीआर-3 के लिए ‘कोयला खदानों से होने वाले अनियंत्रित उत्सर्जन का आकलन और ईंधन परिवर्तन’ था।

यह वर्कशॉप बीटीआर-2 और बीटीआर-3 के अनियंत्रित उत्सर्जन पर 9 जनवरी, 2026 को आईआईटी (आईएसएम) में आयोजित पूर्व प्रयासों पर आधारित है। सीएमपीडीआई द्वारा विगत 4 फरवरी, 2026 को कंपनी में आयोजित इसी तरह के पर्यावरणीय रिपोर्टिंग विषयों पर एक-दिवसीय कार्यक्रम का पूरक है।

इस वर्कशाप में कोयला खदानों के खुले, भूमिगत और परित्यक्त चरणों, कोयला परिवहन, कोयला भंडार और ठोस ईंधन रूपांतरण प्रक्रियाओं जैसे ठोस-से-ठोस और ठोस-से-तरल रूपांतरणों में रिसाव उत्सर्जन को मापने और उत्सर्जन कारकों की पहचान करने के लिए परियोजना पद्धतियों को विकसित करने पर जोर दिया गया। इस कार्यक्रम में कोयला खनन में महत्वपूर्ण पर्यावरणीय रिपोर्टिंग पर सहयोग को बढ़ावा देने के लिए तकनीकी सत्र आयोजित किए गए।

यह कार्यशाला संयुक्त राष्ट्र वित्त परिषद (यूएनएफसीसीसी) पेरिस समझौते के अनुच्छेक 13 के तहत भारत के दायित्वों को पूरा करती है, जिसमें हर दो वर्ष में द्विवार्षिक पारदर्शिता रिपोर्ट (बीटीआर), द्विवार्षिक अद्यतन रिपोर्ट (बीयूआर) और एमओईएफसीसी दिशानिर्देशों के अनुरूप वार्षिक अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य है। इससे कोयला क्षेत्र में सटीक बीटीआर प्रस्तुत करने के लिए मानकीकृत पद्धतियों को सुनिश्चित किया जा सके।

सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक (पर्यावरण) वीके पाण्डेय ने स्वागत भाषण दिया। इसके बाद एमओईएफसीसी के वैज्ञानिक-जी शरथ कुमार पल्लेरला, एमओसी के निदेशक (तकनीकी) मरापल्ली वेंकटेश्वरलू, सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) शंकर नागाचारी एवं कोल इंडिया के कार्यपालक निदेशक (पर्यावरण) सी जयदेव ने कार्यशाला को सम्बोधित किया।

इस कार्यशाला के प्रमुख प्रतिभागियों में एमओईएफसीसी, नई दिल्ली के वैज्ञानिक-डी अजय राधव, कोल इंडिया, कोलकाता के कार्यपालक निदेशक (कारपोरेट प्लानिंग एवं प्रोजेक्ट मानिटरिंग) राजशेखर किन्नरा और सीसीओ, डीजीएमएस, आईआईटी (आईएसएम)-धनबाद, सीसीएल, बीसीसीएल, ईसीएल, डब्ल्यूसीएल, एसईसीएल, एमसीएल, टाटा स्टील, एनएलसी, एससीसीएल और एनटीपीसी के प्रतिनिधि शामिल थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *