मुख्य न्यायाधीश ने किया लातेहार व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण

झारखंड
Spread the love

लातेहार। झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक ने शनिवार को लातेहार स्थित व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी और उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल भी उपस्थित थे।

मुख्य न्यायाधीश ने विभिन्न न्यायालयों का भ्रमण कर न्यायिक कार्यवाहियों को देखा। मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में स्वच्छता अभियान और उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। कोर्ट परिसर में बेहतर वातावरण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

मुख्य न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) कार्यालय भी पहुंचे, जहां उन्होंने गरीबों और जरूरतमंदों को मिलने वाली कानूनी सहायता और प्राधिकार द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की।

अधिवक्ताओं से संवाद: मुख्य न्यायाधीश ने जिला अधिवक्ता संघ के कार्यालय में जाकर स्थानीय अधिवक्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याओं को सुना। न्याय वितरण प्रणाली में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की।

इस अवसर पर जिले के न्यायिक अधिकारी और प्रशासनिक अमला भी उपस्थित रहा। मुख्य न्यायाधीश ने न्याय प्रशासन को और अधिक पारदर्शी और सुलभ बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *