सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड पहुंची सीबीआई की टीम

झारखंड
Spread the love

अफरोज आलम

कांके। मनातू स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड में सीबीआई की टीम मंगलवार को पहुंची। टीम विश्वविद्यालय में वर्षों पहले हुई वित्तीय अनियमितताओं और नियुक्तियों में गड़बड़ी की जांच को लेकर आई।

सीबीआई की टीम यूनिवर्सिटी कैंपस में पहुंचकर विभिन्न विभागों के महत्वपूर्ण दस्तावेजों को खंगाल रही है। विशेष रूप से भवन निर्माण, फंड के आवंटन और पुरानी नियुक्तियों से जुड़ी फाइलों की बारीकी से जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि यह जांच यूनिवर्सिटी के शुरुआती वर्षों (लगभग 2009-2014 के बीच) में हुए कथित भ्रष्टाचार और प्रशासनिक गड़बड़ियों से जुड़ी है। इसकी शिकायत काफी समय से लंबित थी।

सेंट्रल यूनिवर्सिटी अपनी स्थापना के समय से ही विवादों में रही है। पूर्व में भी यहां के तत्कालीन कुलपतियों और अधिकारियों पर नियमों को ताक पर रखकर काम करने के आरोप लगे थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *