- पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव भी शामिल
गुजरात। ब्यूरोक्रेट्स इंडिया ने ‘टॉप 25 चेंजमेकर्स 2025’ की सूची जारी की है। इसमें विदेश सचिव, विभिन्न राज्यों के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक सहित तमाम आईएएस,आईपीएस, आईएफएस व केंद्रीय सिविल सेवाओं के 25 अधिकारी के नाम शामिल हैं। इस सूची में पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव भी शामिल हैं।
‘ब्यूरोक्रेट्स इंडिया’ द्वारा वर्ष 2025 के लिए अखिल भारतीय स्तर पर “टॉप 25 चेंजमेकर्स” की सूची जारी की गई है। इस सूची में विदेश सचिव, विभिन्न राज्यों के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक सहित आईएएस,आईपीएस, आईएफएस व केंद्रीय सिविल सेवाओं के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।
इसमें उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ व जौनपुर जनपद निवासी भारतीय डाक सेवा के वर्ष 2001 बैच के अधिकारी कृष्ण कुमार यादव का नाम भी शामिल किया गया है। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, नवाचार और लोकसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
इंडिया पोस्ट में दो दशकों से अधिक की सेवा के दौरान कृष्ण कुमार यादव ने तकनीक-आधारित एवं नागरिक-केंद्रित पहलों के माध्यम से अंतिम छोर तक सुशासन को आधुनिक रूप प्रदान करने में अहम् भूमिका निभाई है।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी सहित सूरत, अंडमान एवं निकोबार, जोधपुर और अहमदाबाद में सेवाएं देते हुए उन्होंने प्रशासनिक दक्षता और डिजिटल सेवा वितरण को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
प्रशासनिक दायित्वों के साथ-साथ कृष्ण कुमार यादव एक प्रख्यात साहित्यकार, लेखक, कवि और ब्लॉगर भी हैं। सामाजिक एवं समकालीन विषयों पर उनका सक्रिय लेखन लोकसेवा को साहित्यिक अभिव्यक्ति और जनसंवाद से जोड़ने का सशक्त माध्यम है।
हाल ही में उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल रूप में श्री यादव ने गुजरात के प्रथम जेन-ज़ी थीम आधारित डाकघर का आईआईटी, गांधीनगर में शुभारंभ का नेतृत्व किया। इसके अंतर्गत डाकघरों को युवा-केंद्रित और तकनीक-सक्षम केंद्रों में परिवर्तित किया जा रहा है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


