तेलंगाना। दक्षिण के राज्य तेलंगाना की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। इसमें स्थानीय पार्टी BRS की बड़ी भूमिका बताई जा रही है।
तेलंगाना में BJP ने करीमनगर नगर निगम में मेयर पद पर जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है।
कोलगानी श्रीनिवास को करीमनगर नगर निगम का नया मेयर चुना गया है। वाई. सुनील राव को डिप्टी मेयर बनाया गया।
यह तेलंगाना में BJP का पहला मेयर पद है। पार्टी ने स्थानीय निकाय में पहली बार इतनी बड़ी सफलता हासिल की है
करीमनगर नगर निगम में कुल 66 वार्ड हैं, जहां बहुमत के लिए 34 सीटों की जरूरत थी। BJP ने चुनाव में 30 सीटें जीतीं।
बाद में निर्दलीय और अन्य पार्षदों के समर्थन से संख्या बढ़ी। मेयर चुनाव में BJP को 34 वोट मिले।
आखिरी समय में समीकरण बदल गए। कांग्रेस, BRS और AIMIM मिलकर BJP को रोकने की कोशिश में थे। हालांकि मतदान के दौरान BRS ने वोटिंग से दूरी बना ली।
इससे BJP को फायदा मिला और समीकरण उसके पक्ष में चला गया। हाल के शहरी निकाय चुनावों में BJP ने अपनी स्थिति मजबूत की है।
करीमनगर में जीत को पार्टी के लिए बड़ी राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है।
यह जीत कई मायनों में अहम है। तेलंगाना में BJP का शहरी विस्तार हुआ हे। स्थानीय राजनीति में कांग्रेस और BRS को चुनौती मिली है।
इससे भविष्य में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए राजनीतिक संदेश गया है। यह तेलंगाना में BJP के बढ़ते प्रभाव का संकेत है।
यह पार्टी का राज्य में पहला मेयर बनने का रिकॉर्ड भी है, जिससे आने वाले समय में राजनीतिक समीकरण और बदल सकते हैं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


