अफरोज आलम
कांके। कांके रोड स्थित बर्लिन पब्लिक स्कूल में वार्षिक स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन डॉ. बिरसा उरांव ने मशाल प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी विद्यार्थियों को खेल की भावना के साथ जीवन में आगे बढ़ने और देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मैदान में अनुशासन, टीम भावना और उत्साह का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। विजेता प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. बिरसा उरांव, निदेशक राहुल देव उरांव, प्राचार्य सत्येंद्र कुमार सिंह सहित अरविंद कुमार सिंह, मनीष शर्मा, शमा एजाज, ऋतु कुमारी, राहुल कुमार, चित्रा कुमारी, अमिता खाखा, रेखा कुमारी, रेशमा परवीन, दर्पण कुमारी, नैन्सी अग्रवाल, सुगंधा कुमारी, आनंद नायक, सबिता रुंडा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


