बांग्लादेश: तारिक रहमान बने प्रधानमंत्री: भारत की ओर से समारोह में ये हुए शामिल

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। मंगलवार को तारिक रहमान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने पीएम पद की शपथ ली। इसके साथ ही 20 साल बाद बीएनपी की सत्ता में वापसी हुई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति मुहम्मद सहाबुद्दीन ने उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रीय संसद के साउथ प्लाजा में आयोजित किया गया।

इससे पहले मंगलवार को ही बीएनपी के सांसदों ने तारिक रहमान को संसदीय दल का नेता चुना था। बीते दिनों हुए चुनाव में रहमान की बीएनपी ने 297 में से 209 सीटें जीतीं थी, जबकि कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी ने 13वें संसदीय चुनावों में 68 सीटें हासिल कीं।

ओम बिरला शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बीएनपी नेता तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उनके साथ विदेश सचिव विक्रम मिसरी और अन्य अधिकारी भी रहे।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ओम बिरला ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण क्षण है, जो दोनों पड़ोसी देशों के बीच जन-संबंधों और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करेगा।

बिरला ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने एक पोस्ट में कहा ‘‘तारिक रहमान के नेतृत्व में नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ढाका में उपस्थित होना मेरे लिए सम्मान की बात है।

यह एक महत्वपूर्ण क्षण है, जो हमारे दोनों देशों के बीच जन-संबंधों और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करेगा।”

बता दें कि बांग्लादेश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को समारोह में आमंत्रित किया था, लेकिन वह मंगलवार को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ वार्ता के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *