आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। आईपीएल की तर्ज पर चार दिवसीय बलदेव साहू मेमोरियल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का रंगारंग शुभारंभ 9 फरवरी को होगा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन और साहू परिवार के बैनर तले इसका आयोजन हो रहा है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। उक्त जानकारी बीएस कॉलेज निकट स्थित राज्य स्तरीय क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को मीडिया को एसोसिएशन के अध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने दी।
टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज 9 फरवरी को संध्या 5 बजे से रसियन बैंड के द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा लेजर शो, फायर शो जैसे कई इवेंट आयोजित होंगे। मैच का शुभारंभ 10 फरवरी को सुबह 9 बजे से होगा। शुभारंभ मैच का प्रमुख चेहरा भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह होंगी। मैच 13 फरवरी तक चलेगा
झारखंड के अलग अलग जगहों से आठ टीम बलदेव साहू महाविद्यालय क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट मैच खेलेगी। इस अवसर पर डीडीसी दिलीप सिंह शेखावत, सचिव आलोक राय, वर्किंग प्रेसिडेंट भास्कर दास गुप्ता, आशीष कुमार, सतीश वर्मा, जयजीत चौबे, अमित कुमार सहित आयोजन समिति के पदधारियों में विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, बीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ शशि गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।
स्टेडियम में मैच का आनंद उठा निःशुल्क उठा सकेंगे। मैच के दौरान झारखंड सरकार के चेहरे भी शामिल होंगे। इसे लेकर वार्ता चल रही है। अंतिम दिन 13 फ़रवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाडी हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग भी शामिल होंगे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


