लोहरदगा नगर परिषद के अध्यक्ष बने अनिल उरांव, ये वार्ड सदस्‍य

झारखंड राजनीति
Spread the love

  • मतगणना शांतिपूर्ण, सभी को बधाई : डॉ ताराचंद

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। लोहरदगा नगर परिषद के अध्‍यक्ष अनिल उरांव बने। नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 मतगणना के साथ ही चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद ने सभी वार्ड सदस्य एवं नगर अध्यक्ष को बधाई दी।

अनिल उरांव ने नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव जीता। गुलनाज परवीन (वार्ड 01), माहे तलत (वार्ड 02), रिफत तबस्सुम (वार्ड 03), दीप्ति राय (वार्ड 04), अजय उरांव (वार्ड 05), सुगो देवी (वार्ड 06), अन्या राज (वार्ड 07),  अविनाश कौर (वार्ड 08), अब्दुल वारिश (वार्ड 09), इशरत प्रवीन (वार्ड 10), वारिश अंसारी (वार्ड 11), अब्दुल कादिर अली (वार्ड 12), दिनेश कुमार पांडेय (वार्ड 13), मो मोकिम खां (वार्ड 14) ने जीत दर्ज की।

सीमा देवी (वार्ड 15), किशुन महतो (वार्ड 16), अंजलि कुमारी (वार्ड 17), संगीता कुमारी (वार्ड 18), कुमार अभिषेक (वार्ड 19), अनिकेत उरांव (वार्ड 20), मंजू उरांव (वार्ड 21),  सुषमा कुमारी (वार्ड 22) और अशोक रजक (वार्ड 23) ने भी जीत दर्ज की।

उपायुक्त ने कहा कि मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया। लोग सपरिवार अपने मतदान केंद्र पहुँचे। इस दौरान उनमें काफी उत्साह देखा गया। निर्वाचन में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी, जोनल, सेक्टर, स्टेटिक टीम सभी ने बहुत बढ़िया कार्य किया और आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *