जेनरल स्टोर में पुलिस ने मारा छापा, शराब की बोतलों के साथ एक गिरफ्तार

झारखंड अपराध
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। पुलिस अधीक्षक को 2 फरवरी, 2026 को करीब 4 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम-लावागाई बड़काटोली में स्थित अजीत भगत के सचि‍न जेनरल स्टोर में अवैध शराब की बिक्री होती है। कुडू थाना प्रभारी अजीत कुमार कुडू को सूचना को सत्यापन एवं आवश्यक कर्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारी ने निर्देशित किया। इसके आलोक में थाना प्रभारी और स०अ०नि० सुनील कुमार सिन्हा सशस्त्र बल के साथ ग्राम लावागाई बड़काटोली गए।

छापामारी के क्रम में जब्‍ती सूची के अनुसार सचि‍न जेनरल के अंदर के फ्रिज में अंदर किंग फिसर का वियर (650 एमएल) 9 पीस, गॉड फादर केन वियर (500 एमएल) 8 पीस, रोयल चैलेन्ज व्हिस्की (375 एमएल 2 पीस, रोयल चैलेन्ज व्हिस्की (180 एमएल) 3 पीस,  8 पीएम की व्हिस्की (375एमएल) 1 पीस, 8 पीएम ब्लैक (180 एमएल) 7 पीस बरामद किया गया।

इकसे अलावा मैकडॉनल्ड्स (375एमएल) 1 पीस, ब्लेन्डर प्राईड (180 एमएल) 1 पीस, आईकॉनिक वाईट (180 एमएल) 1 पीस, ओल्डमोक (180 एमएल) 1 पीस, बी-7 रिजर्व (180 एमएल) 1 पीस, ओल्डमोक (375एमएल) 1 पीस, व्हिस्की मैकडॉनल्ड्स (180 एमएल) 2 पीस, बकाडी (375 एमएल) 4 पीस, बकाडी (180 एमएल) 3 पीस यानी 45 पीस शराब के बोतल छोटा-बड़ा बरामद किया गया।

उक्त अवैध शराब की चोरी छुपे बिक्री के आरोप में सचि‍न जेनरल स्टोर के मालि‍क अजीत भगत (पिता-श्यामदेव भगत, सा०- लावागाई बड़काटोली, थाना- कुडू, जिला- लोहरदगा) को गिरफ्तार किया गया। अजीत भगत एवं बरामद किये गये शराब को सशस्त्र बल के साथ थाना लाया गया। इस कांड में संलिप्त सचि‍न जेनरल स्टोर के मालि‍क अजीत भगत के विरूद्ध कांड दर्ज किया गया है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *