सरायढेला स्थित सिंह मेंशन आवास के गेट पर फेंका गया बम

झारखंड
Spread the love

  • घटना से पूरे राजनीतिक प्रशासनिक महकमे में हलचल

धनबाद। सरायढेला स्थित सिंह मेंशन में रविवार देर रात बम फेंका गया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी मौके पर पहुंचे। पूरे मामले की जांच की।

बताया जा रहा है कि रविवार रात कोयला-लोहा के सभी व्यापारियों को रंगदारी देनी होगी। घटना के बाद एक पर्चा वायरल हुआ, जिसमें अमन सिंह के नाम पर शंकर सिंह नामक व्यक्ति ने घटना की जिम्मेदारी लेते हुए धमकी दी है।

पचें में लिखा है कि जिस धरती पर अमन का खून बहा है, उसे बंजर कर देंगे। धनबाद में कोयला, लोहा के जितने व्यापारी हैं, सभी को रंगदारी देनी होगी। संजीव सिंह का दरवाजा फोड़ें हैं। एलान है सबको चुन-चुनकर मारेंगे।

करीब साढ़े ग्यारह बजे सिंह मेंशन में विधायक रागिनी सिंह और पूर्व विधायक संजीव सिंह निगम चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने दो बम फेंके। इनमें से एक सिंह मेंशन के परिसर के अंदर गिरा और दूसरा बाहर गिरा।

गनीमत रही कि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों बम सुतली वाले थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

इस घटना से कोयलांचल के पूरे राजनीतिक व प्रशासनिक महकमे में हलचल मचा दिया। लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बन गया हैं। पुलिस प्रशासन भी जांच में जुट गई हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *