पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों की स्मृति में लगाए 40 पौधे

झारखंड
Spread the love

  • बीआईटी मेसरा ने एनईपी सारथी के साथ मिलकर चलाया पौधारोपण अभियान

रांची। बीआईटी, मेसरा के रोटरैक्ट क्लब ने एनईपी सारथी के सहयोग से संस्थान के गेस्ट हाउस परिसर में एक पौधारोपण अभियान आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन छात्र मामलों के डीन डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने किया।

इस अवसर पर छात्र मामलों के एसोसिएट डीन डॉ. डी.के. उपाध्याय एवं डॉ. गौतम शांडिल्य, डॉ. सनत कुमार मुखर्जी तथा रोटरैक्ट क्लब के जनरल सेक्रेटरी पुरुषोत्तम मयूर भी उपस्थित रहे।

पहला पौधा डॉ. श्रीवास्तव द्वारा लगाया गया। उनके साथ डॉ. उपाध्याय, डॉ. शांडिल्य और डॉ. मुखर्जी ने भी पौधारोपण किया। अपने संक्षिप्त संबोधन में डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि परिसर से जुड़े ऐसे अभियान केवल विशेष अवसरों तक सीमित न रहकर पूरे शैक्षणिक वर्ष के दौरान जारी रहने चाहिए।

डॉ. शांडिल्य ने रोटरैक्ट टीम के समन्वय की सराहना की, जबकि डॉ. उपाध्याय ने छात्र सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला। पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 सैनिकों की स्मृति में कुल 40 पौधे लगाए गए।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *