रांची। यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक, बीआईटी मेसरा में 11 फरवरी, 2026 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। इसके परिणामस्वरूप लगभग 110 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
इस कार्यक्रम का समन्वयन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी ओ.पी. पांडेय ने किया। इस अवसर पर निदेशक विक्या लक्ष्मी भी उपस्थित रहीं। रक्तदाताओं के इस सराहनीय योगदान की प्रशंसा की।
शिविर में रिम्स और मां राम प्यारी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की मेडिकल टीमों ने भाग लिया। दोनों अस्पतालों के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी आवश्यक उपकरणों के साथ परिसर में उपस्थित रहे। सुरक्षित एवं स्वच्छ तरीके से रक्त संग्रह की प्रक्रिया पूरी की।
एनएसएस समन्वयक पी.आर. महतो एवं मनोज कुमार झा के साथ-साथ शिक्षक मकबूल हुसैन, आलोक रंजन, प्रदीप टोप्पो ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन में भूमिका निभाई। एनएसएस स्वयंसेवकों ने पंजीकरण, मार्गदर्शन और व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने में सक्रिय सहयोग दिया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


