- पुलिस ने किया 5 घंटे के अंदर हत्या का उद्वेदन
गणपत लाल चौरसिया
गुमला। झारखंड के गुमला सदर थाना स्थित मुरकुंडा कोटेनगसेरा गांव निवासी बुधराम तिर्की 36 की प्रेम प्रसंग में जान गई। बताया जा रहा हैं कि मृतक की पत्नी रन्थी देवी ने ही अपने प्रेमी सीताराम उरांव और उसका दोस्त पुनीत उरांव व एक अन्य युवक के साथ मिलकर दो जनवरी को सोंगरा जंगल मे हत्या कर शव को छिपा दिया था।
सिसई थाना पुलिस ने शव मिलने के पांच घंटे के अंदर हत्या का उद्भेदन कर दिया। उक्त हत्या में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर गुमला जेल भेज दिया। उक्त हत्यारों के पास से पुलिस ने उक्त हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। जेल जाने वालों में मृतक की पत्नी रन्थी देवी (34), मकुन्दा गांव निवासी प्रेमी सीताराम उरांव (35) और पुनीत उरांव (26) शामिल हैं। एक आरोपी फरार है।
इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक का शव मृतक की पत्नी रन्थी देवी की निशानदेही पर बरामद किया गया। मृतक के भाई सूरज तिर्की के आवेदन के अधार पर हत्याकांड अंकित किया गया। मृतक बुधराम तिर्की का रायडीह थाना क्षेत्र के तिलाई टांड़ सिलम की रन्थी देवी से विवाह हुआ था। दोनों से उत्पन्न एक 15 साल और एक 12 साल का पुत्र है।
पिछले कई सालों से रंथी का सिसई थाना क्षेत्र के मकुन्दा गांव निवासी सीताराम उरांव से अवैध संबंध था। सीताराम भी शादीशुदा है। दोनों के उक्त अवैध संबंध से बुधराम नाराज रहता था। हत्या के आरोपी सीताराम और रन्थी देवी ने मिलकर बुधराम की हत्या की साजिश रची।
बुधराम को फुसलाकर नए साल में अपने मायके ले गई। दो जनवरी को रन्थी अपने पति बुधराम को ठगकर सोंगरा लाई। वहां पहले से तैयार सीताराम, पुनीत व एक अन्य युवक सीताराम को पकड़कर जंगल में ले गए। चारों ने मिलकर उसकी हत्या कर शव को जंगल मे छिपा दिया।
हत्या के बाद रन्थी अपने ससुराल लौट गई, जहां उसने बताया कि उसका पति पीछे रह गया है। देर रात तक सीताराम के घर नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन करने लगे। मोबाइल भी बंद आ रहा था। 3 जनवरी को रन्थी गुमला थाना में पति के गुम होने का सनहा दर्ज कराई।
हालांकि प्रियजनों को उस पर संदेह होने लगा। दबाव देकर पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात स्वीकार करते हुए पूरा घटना बताई। हत्या में शामिल अपने सहयोगियों का नाम और शव छिपाए गए जगह की जानकारी दी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


