नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस 2026 में कर्तव्य पथ पर इतिहास रचा जाएगा। आजादी के बाद यह पहली बार होने जा रहा है। इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है।
26 जनवरी 2026 के गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय सेना के एक विशेष पशु दस्ते को शामिल किया जाएगा, जो पहली बार कर्तव्य पथ पर कदमताल करेगा। इसका उद्देश्य उन जानवरों के महत्वपूर्ण योगदान को सम्मान देना, जो भारतीय सेना के कठिन और चुनौतीपूर्ण मोर्चों पर सुरक्षा जैसे कार्यों में अहम भूमिका निभाते हैं।
इस ऐतिहासिक हिस्से में दो बैक्ट्रियन ऊंट को शामिल किया जाएगा, जो ठंडे रेगिस्तानी इलाकों और ऊंचे क्षेत्र में पत्थर व भारी सामान ले जाने में सक्षम हैं।
चार जांस्कर पोनी को शामिल किया जाएगा, जो उच्च पहाड़ी इलाकों में लम्बी दूरी तक सेवाएँ देते हैं। चार शिकारी पक्षी भी शामिल होंगे, ये सुरक्षा और सर्किल नियंत्रण में प्राकृतिक क्षमता का उपयोग करते हैं।
दस भारतीय नस्ल के आर्मी डॉग्स और छह पारंपरिक सैन्य कुत्ते भी शामिल किए जाएंगे। ये जांच, सुरंगों/धमकियों का पता लगाने, खोज-और-बचाव, और सुरक्षा कार्यों में उपयोगी होते हैं।
यह इतिहास में पहली बार है, जब एक जानवरों पर आधारित सेना का दस्ते को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल किया जा रहा है।
यह कदम उन “मूक योद्धाओं” को सलाम है जिनकी सेवा साधारण रूप से दिखाई नहीं देती पर असाधारण योगदान रहता है।
इसे भारतीय सेना की अत्मनिर्भर भारत और परंपरा के साथ नवाचार के संयोजन के रूप में भी देखा जा रहा है।
गणतंत्र दिवस परेड सिर्फ सैन्य शक्ति नहीं दिखाती, बल्कि देश की रणनीतिक विविधता और वीरता को भी प्रदर्शित करती है। इस बार पशु दस्ते का शामिल होना एक भावनात्मक और प्रतीकात्मक क्षण होगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


