देश के सबसे लोकप्रिय मुख्‍यमंत्री का नाम आया सामने, जान लें आप भी

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लो‍कप्रियता पूरे विश्‍व में है। यह बात सर्वे में लगातार सामने आती रही है। अब हुए सर्वे में देश के सबसे लोकप्रिय मुख्‍यमंत्री का नाम भी सामने आ गया है।

देश के सबसे लोकप्रिय मुख्‍यमंत्री का पता लगाने के लिए इंडिया टुडे ने सर्वे कराया था। इस बारे में लोगों की राय जानी गई। इसमें चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं।

सर्वे के अनुसार कांग्रेस का कोई भी मुख्यमंत्री शीर्ष 10 में शामिल नहीं है। इसके विपरीत भाजपा के 6 मुख्यमंत्री अपने गृह राज्यों में उच्च रेटिंग के कारण शीर्ष 10 में हैं।

इंडिया टूडे सीवोटर मूड ऑफ द नेशन के अनुसार उत्‍तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ एक बार फिर आम जनता ने पूरे भारत में सबसे लोकप्रिय मुख्‍यमंत्री माना है।

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की रेटिंग 6 महीने में 58% से घटकर 36% हो गई है। सर्वे के मुताबिक एमके स्टालिन की रेटिंग 36% है, जो 6 महीने पहले 48% थी।

नवीन पटनायक अपने गृह राज्य में सबसे लोकप्रिय मुख्‍यमंत्री हैं। पुष्कर सिंह धामी अब टॉप 10 में शामिल हो गए हैं।

ये हैं टॉप सीएम

  • योगी आदित्यनाथ
  • हिमंत बिस्वा सरमा
  • भूपेन्द्र पटेल
  • माणिक साहा
  • प्रमोद सावंत
  • पुष्कर सिंह धामी

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।