गणपत लाल चौरसिया
गुमला। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही के मामले को उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने गंभीरता से लिया है। उनके निर्देश पर सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ शंभू नाथ चौधरी और उपाधीक्षक अनुपम किशोर का वेतन अगले आदेश तक स्थगित किया गया है।
जानकारी के अनुसार 19 जनवरी, 2026 को एक मरीज के आकस्मिक इलाज के दौरान सिविल सर्जन द्वारा बार-बार दूरभाष से संपर्क किए जाने के बावजूद कॉल रिसीव नहीं किया गया। उपाधीक्षक अनाधिकृत रूप से मुख्यालय से बाहर रांची में उपस्थित पाए गए। इन कारणों से मरीज का समुचित इलाज समय पर नहीं हो सका।
मामले की समीक्षा के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि अस्पताल के प्रबंधन और संचालन व्यवस्था की प्रभावी निगरानी नहीं की जा रही थी। इससे आम मरीजों को उपचार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनुशासनहीनता या संवेदनहीनता को बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति होने पर संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए विभाग को सूचित किया जाएगा।
उपायुक्त ने सभी स्वास्थ्य पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि अस्पतालों में चिकित्सकों की उपस्थिति, बेहतर प्रबंधन एवं मरीजों को समय पर समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


