रांची। हेमंत सरकार ने मुख्य धारा में लौटे लवलेश गंझू समेत 11 नक्सलियों को आर्थिक सहायता प्रदान की है।
आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर और पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते लातेहार जिले में आत्मसमर्पण करने वाले 11 नक्सलियों को झारखंड सरकार ने 22.86 लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की है।
इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
लातेहार पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों में कुख्यात लवलेश गंझू का नाम भी शामिल है, जिसे सबसे अधिक सहायता राशि मिली है।
यह वित्तीय सहायता मुख्य रूप से पुनर्वास अनुदान, घोषित इनाम, हथियार के बदले नकद राशि, मकान का किराया और शिक्षण शुल्क जैसी विभिन्न मदों के लिए आवंटित की गई है।
बताते चलें कि, साल 2025 में झारखंड के सभी जिलों में लातेहार में सबसे अधिक 23 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।
जानें किस नक्सली को मिली कितनी राशि
– लवलेश गंझू : 06 लाख
– अखिलेश यादव : 5.75 लाख
– मोजिंदर गंझु : 02 लाख
– ब्रह्मदेव गंझु : 1.32 लाख
– रघुनाथ सिंह : 1.28 लाख
– अनिल उरांव : 1.28 लाख
– संजय प्रजापति : 1.21 लाख
– बैजनाथ सिंह : 01 लाख
– दशरथ उरांव : 01 लाख
– सतेंद्र उरांव : 01 लाख
– मोहन परहिया : 01 लाख
– कुल : 22.85 लाख
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


