सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी पहुंची गढ़वा, बिरसा मुंडा पार्क में हुआ स्वागत

झारखंड खेल
Spread the love

  • बहुत जल्द जिले को मिलेगा अपना क्रिकेट स्टेडियम : उपायुक्त

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। झारखंड क्रिकेट टीम के सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी जीतने के बाद इस उपलब्धि को पूरे राज्य में जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ट्रॉफी का राज्यव्यापी भ्रमण कराया जा रहा है। मंगलवार को यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी गढ़वा जिला मुख्यालय पहुंची।

झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (जेसीए) के दो वरिष्ठ सदस्यों द्वारा ट्रॉफी को गढ़वा लाया गया। ट्रॉफी के आगमन पर बिरसा मुंडा पार्क एवं हेलीपेड स्थित नाट्य ऑटोटेरियम मंच पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इससे पूर्व गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राज माहेश्वरम, उपाध्यक्ष आलोक मिश्रा, डॉ. पंकज प्रभात तथा सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह द्वारा ट्रॉफी का स्वागत किया गया।

गाजे-बाजे, आतिशबाजी और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच ट्रॉफी को मंच तक लाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त गढ़वा दिनेश यादव एवं एएसपी (अभियान) राहुल देव बड़ाइक सहित जिले के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा ट्रॉफी को खिलाड़ियों के बीच प्रदर्शित किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए कहा कि गढ़वा जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जिला प्रशासन द्वारा खेल आधारभूत संरचना के विकास के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द गढ़वा जिले में एक सुदृढ़ क्रिकेट मैदान एवं आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इस दिशा में प्रशासन द्वारा कार्य प्रारंभ किया जा चुका है।

कार्यक्रम में जिले के सभी वरीय पदाधिकारी, गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के सदस्य, खेल से जुड़े पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्रिकेट खिलाड़ी तथा खेलप्रेमी उपस्थित थे। समारोह ने जिले में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK