रांची। वारी एनर्जी एवं उसकी अधिकृत फ्रेंचाइजी एसपी इंटरप्राइजेज के संयुक्त तत्वावधान में सौर ऊर्जा विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य सोलर एनर्जी के बढ़ते महत्व, इसके आर्थिक लाभों एवं पर्यावरण संरक्षण में इसकी भूमिका के प्रति लोगों को जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दौरान एसपी इंटरप्राइजेज द्वारा अपने सोलर उत्पादों का विस्तारपूर्वक प्रस्तुतीकरण किया गया। इसमें रूफटॉप सोलर सिस्टम, कमर्शियल एवं इंडस्ट्रियल सोलर सॉल्यूशंस की जानकारी दी गई। साथ ही, वारी एनर्जी कंपनी के तकनीकी मानकों, गुणवत्ता और विश्वसनीयता पर भी प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर वारी एनर्जी कंपनी के रीजनल हेड गिरीश साहू और झारखंड एवं बिहार हेड कुंदन कुमार ने सोलर इंडस्ट्री के वर्तमान परिदृश्य, सरकार की नीतियों तथा भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए। फ्रेंचाइजी हेड निशिकांत पसन्न ने वारी एनर्जी के विस्तार, फ्रेंचाइजी नेटवर्क और ग्राहकों के लिए उपलब्ध सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में एसपी इंटरप्राइजेज की ओर से सुजीत चौधरी एवं पंकज चौधरी की उपस्थिति रही। अंत में प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


