- विदाई आजीवन यादों में बदल गईं और दिलों ने दोस्ती की भाषा बोली
- मिस्टर एसबीपीएस बने नभ्य लाल और मिस एसबीपीएस प्रज्ञाश्री होता
रांची। सरला बिरला पब्लिक स्कूल ने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए 16 और 17 जनवरी, 2026 को विदाई समारोह ‘पनाश 2026’ का आयोजन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों का स्वागत पारंपरिक एवं ऊर्जावान संताली नृत्य से किया गया। उसकी लोक कला, लय और भावपूर्ण मुद्राओं ने क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। सभी के हृदयों को छू लिया।
पनाश-2026 को इस प्रकार आयोजित किया गया कि यह केवल प्रतिभा और मनोरंजन का मंच न होकर टीमवर्क, नेतृत्व, सांस्कृतिक सराहना, भावनात्मक जुड़ाव और आजीवन मित्रता का उत्सव बन सके।
यात्रा की शुरुआत प्रातःकाल विद्यालय आगमन से हुई, जहां हर चेहरे पर उत्साह झलक रहा था। उपस्थिति और अल्पाहार के बाद बच्चे कुशल पल्ली की ओर रवाना हुए। विद्यार्थी बहुप्रतीक्षित सांस्कृतिक संध्या पनाश- 2026 की तैयारियों में जुट गए।
संध्या होते ही रिसॉर्ट रंग, संगीत और भावनाओं से जीवंत हो उठा। प्रतिभा पहचान प्रतियोगिता इस समारोह की आत्मा बनी। विद्यार्थियों ने गायन और ऊर्जावान एवं सुमधुर नृत्य, आत्मविश्वास से भरी रैम्प वॉक व हास्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लाइव म्यूजिक बैंड, डीजे सेशन और ओपन फ्लोर सेलिब्रेशन ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा भर दी। सभी को खुलकर स्वयं को व्यक्त करने का अवसर मिला।
रात्रि का सबसे भावुक क्षण तब आया, जब पूरा बैच एक साथ “ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे” गीत गाने के लिए मंच पर एकत्र हुआ। ग्लैमरस रैम्प वॉक और मंचीय प्रस्तुतियों के पश्चात विभिन्न प्रतिष्ठित उपाधियों की घोषणा की गई।
मिस्टर एसबीपीएस का खिताब नभ्य लाल और मिस एसबीपीएस का सम्मान प्रज्ञाश्री होता को प्रदान किया गया। मिस्टर वर्सेटाइल और मिस वर्सेटाइल की उपाधियां क्रमशः वैष्णव और कौशिकी को मिलीं। उत्कृष्ट स्टाइल और एलिगेंस के लिए दैविक अग्रवाल एवं निश्का राज को मिस्टर स्टाइल आइकन और मिस स्टाइल आइकन चुना गया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए देव राठी (स्टार परफॉर्मर-बॉयज) और अमृता चटर्जी (स्टार परफॉर्मर-गर्ल्स) सम्मानित हुईं। ऋतांशु और हंषिका अग्रवाल को क्रमशः मिस्टर करिश्मैटिक और मिस करिश्मैटिक का ताज पहनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मनीषा शर्मा ने कहा कि पनाश-2026 केवल एक विदाई नहीं, बल्कि उनके विकास, दृढ़ता और मित्रता की यात्रा को समर्पित एक खूबसूरत कार्यक्रम है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे स्कूल में सीखी गई ईमानदारी, सहानुभूति और निरंतर प्रयास के मूल्यों को अपने जीवन में सदैव अपनाएं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


