संजय यादव
देवघर। उपयुक्त के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी के नेतृत्व में ‘सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन’ थीम आधारित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का शुभारंभ किया गया। इस दौरान 1 जनवरी को नंदन पहाड़ पार्क के प्रांगन में ‘सड़क सुरक्षा चौपाल’ का आयोजन किया गया। मौके पर नया वर्ष मानाने आये पर्यटकों को सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
चौपाल में मौजूद आम लोगों को नेक नागरिक योजना, हिट एंड रन मुआवजा योजना, खतरनाक ढंग से एवं तेज गति से वाहन चलाने का नुकसान, हेलमेट की अनिवार्यता, सीट बेल्ट का महत्व, विचलित ड्राईविंग से खतरा, इंडिकेटर का सही प्रयोग, गलत दिशा में ड्राइविंग करने का जानलेवा परिणाम, हेडलाइट का शिष्टाचार उपयोग, नशे की हालत में वाहन चलाने का गंभीर परिणाम, वाहन चलाते समय फोन का उपयोग का हानि, रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ का महत्व इत्यादि के बारे में बताकर जागरूक किया गया।
इस वर्ष सड़क सुरक्षा माह 1 से 31 जनवरी, 2026 तक मनाया जायेगा। पूरे माह जागरुकता रथ, नुक्कड़ नाटक, प्रभात फेरी, खेल प्रतियोगता, रैली, झांकी, कुइज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता इत्यादि कार्यक्रम का आयोजन कर आम लोगों को जागरूक किया जाएगा।
इस दौरान मौके पर मोटरयान निरीक्षक अमित कुमार झा, सुभाष तिग्गा, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक शिव कुमार राय, यातायात प्रभारी संजय कुमार, प्रधान लिपिक टीएन मिश्रा, सड़क अभियंत्रिक विश्लेषक प्रविंद कुमार, आईटी सहायक अजय कुमार एवं अन्य कार्यालय व पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


