- हेलमेट नहीं पहनने वालों को पहनाई गई माला
- नियमों के पालन करने वालों को मिला गुलाब
गणपत लाल चौरसिया
गुमला। जिले में ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ के तहत ‘सीख से सुरक्षा, तकनीक से परिवर्तन’ थीम पर आधारित अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को जिला और पुलिस प्रशासन ने शहर के व्यस्त पटेल चौक पर एक अनोखा और संवेदनशील जागरुकता अभियान चलाया।
अभियान के दौरान अधिकारियों ने गांधीवादी तरीका अपनाते हुए लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। सड़क पर जो वाहन चालक हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर नियमों का पालन करते दिखे, उन्हें जिला परिवहन पदाधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों ने गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया।
वहीं, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और ट्रिपल लोडिंग वाले वाहन चालकों का चालान काटने के बजाय उन्हें माला पहनाकर शर्मिंदा किया गया। उनकी सुरक्षा के प्रति आगाह किया गया।
अभियान का नेतृत्व कर रहे उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो और जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल ने कहा कि दुर्घटनाएं ‘किस्मत’ से नहीं, बल्कि ‘लापरवाही’ से होती हैं। अधिकारियों ने दो टूक शब्दों में कहा, “जिंदा हैं, तो सुरक्षा का अहसास जरूरी है। यह सोचना छोड़ दें कि किस्मत होगी तो बच जाएंगे; किस्मत के भरोसे नहीं, समझदारी के भरोसे चलें।”
पटेल चौक पर आयोजित इस अभियान में एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव, सार्जेंट मेजर अभिमन्यु कुमार, और थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने स्वयं मोर्चा संभाला। उन्होंने वाहन चालकों से भावुक अपील की कि जब वे घर से बाहर निकलते हैं, तो पूरा परिवार उनके सुरक्षित लौटने का इंतजार करता है।
झारखंड सरकार के लक्ष्य के अनुसार, वर्ष 2030 तक सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को 50% तक कम करना है। इसके लिए 1 से 31 जनवरी तक पूरे जिले में जागरुकता रथ, स्कूलों में पाठशाला और विशेष चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


