सात उग्रवादि‍यों की तस्वीर जारी, सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड पुलिस ने सात उग्रवादि‍यों की तस्वीर जारी की है। इसमें PLFI सुप्रीमों दिनेश गोप भी शामिल हैं। इन उग्रवादियों पर लाखों रुपये के इनाम घोषित हैं। उग्रवादी और इनकी अर्जित संपति की सूचना देने वाले को पुलिस इनाम देगी।

इतना इनाम है उग्रवादियों पर

PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित है। जिदन गुड़िया पर 15 लाख इनाम, तिलकेश्वर गोप पर 10 लाख का इनाम, अवधेश जायसवाल उर्फ चूहा पर दो लाख का इनाम, अजय पूर्ति पर दो लाख का इनाम, सनिचर पूर्ति पर दो लाख का इनाम, मंगरा लुगुन पर दो लाख का इनाम है।

यहां दे सकते हैं सूचना, नाम गुप्त रहेगा

इन सातों उग्रवादियों और उनकी संपति के बारे में किसी तरह की सूचना की जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस अथवा रांची रेंज के डीआइजी के नंबर 9431706118, रांची एसएसपी 9431706136, खूंटी एसपी 9431706116, गुमला एसपी 9431706376, सिमडेगा एसपी 9431116444 और एसपी चाईबासा 9431706451 को सूचित कर सकते हैं। यह अपील झारखंड पुलिस ने आम लोगों से की है। सूचना देने वाले को इनाम दिया जाएगा। उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।