रांची। भारतीय रिज़र्व बैंक, रांची कार्यालय ने क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन प्रसाद सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में 14 जनवरी, 2026 को ‘विश्व हिन्दी दिवस समारोह’ का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय निदेशक और विशिष्ट अतिथि ने सयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर कार्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत पुरस्कृत कथा-नाटक ‘न खोली गई चिट्ठी’ का मंचन किया गया। साथ ही, काव्यपाठ और विश्व हिन्दी और हिन्दी के वैश्विक परिदृश्य पर संवाद आयोजित हुआ।
इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक ने कहा कि हिन्दी के अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदार्पण की शुरुआत 10 जनवरी, 1975 को नागपुर में आयोजित पहले विश्व हिन्दी सम्मेलन से हुई। तदंतर वर्ष 2006 से 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है।
क्षेत्रीय निदेशक ने कहा कि विश्व हिन्दी दिवस का उद्देश्य केवल भाषा का उत्सव मनाना नहीं, बल्कि हिन्दी को वैश्विक संवाद, संस्कृति और ज्ञान की भाषा के रूप में स्थापित करना है। यह दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि हिन्दी भावनाओं को जोड़ने वाली, संस्कृतियों को समेटने वाली और विश्व को संवाद के सूत्र में बाँधने वाली भाषा है।
श्री सिंह ने कहा कि हिन्दी और कला दोनों हमारी सांस्कृतिक आत्मा का दर्पण है। साहित्य, संगीत, रंगमंच और विशेष रूप से सिनेमा ने हिन्दी को भाव, संवेदना और अभिव्यक्ति की सशक्त भाषा बनाया है।
हिन्दी सिनेमा ने लोक से वैश्विक तक की यात्रा करते हुए मानवीय मूल्यों, सामाजिक यथार्थ और सांस्कृतिक विविधता को स्वर दिया। गीतों और संवादों के माध्यम से हिन्दी ने सीमाओं को लांघकर विश्व को जोड़ा है। आज डिजिटल युग में भी हिन्दी कला की यह परंपरा नवाचार के साथ आगे बढ़ रही है, जो इसे जीवंत और वैश्विक बनाती है।
कथा-नाटक ‘न खोली गई चिट्ठी’ ने माता-पिता के प्रति प्रेम, संवेदना और उपेक्षा के मौन को मार्मिक ढंग से उकेरा। यह प्रस्तुति समय रहते रिश्तों को समझने और निभाने का गहन संदेश देती है।
कार्यक्रम के अगले भाग में सुप्रसिद्ध अभिनेता एवं रंगकर्मी राजेन्द्र गुप्ता द्वारा काव्यपाठ एवं विश्व हिन्दी और हिन्दी के वैश्विक परिदृश्य पर सारगर्भित संवाद रहा, जिसने उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में ‘संगीत संध्या’ का आयोजन किया गया, जिसमें सुविख्यात गायिका सुश्री चंदन तिवारी एवं उनके साथियों द्वारा गीत-संगीत की विविध छटायें बिखेरी गयीं। पूरे कार्यक्रम का सबने भरपूर आनंद लिया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

