देवघर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक दिनी यात्रा पर देवघर पहुंचे। इसके बाद वे बाबा मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। देश की सुख-समृद्धि की कामना बाबा बैद्यनाथ से की।
पुरोहितों ने षोड्शोपचार विधि के द्वारा बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कराई। पूजा के उपरांत केंद्रीय गृह मंत्री को झारखंड के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख ने मंदिर श्राईन बोर्ड की तरफ से अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह समर्पित कर अभिनंदन किया।
इससे पहले देवघर एयरपोर्ट पर शाह का कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख, केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती अनपूर्णा देवी, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे, देवघर विधायक नारायण दास, उप महानिरीक्षक संथाल परगना सुदर्शन प्रसाद मंडल, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री, पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट एवं वरीय जनप्रतिनिधि ने किया।
- खबरें आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24।com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।