राम सज्जन शर्मा का 70 साल की उम्र में निधन, रांची के रिम्स में ली अंतिम सांस

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से सेवानिवृत्त राम सज्जन शर्मा का 17 जनवरी 2026 की रात निधन हो गया।

इनके आकस्मिक निधन की खबर ने सभी चाहने वालों को बेचैन कर दिया। लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा है कि राम सज्जन शर्मा अब उनके बीच नहीं रहे।

उनके पुत्र विवेक ने बताया कि घर में गिर गए थे। उनको रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्थिति में सुधार होता नहीं देख, मेडिका के डॉक्टरों ने उन्हें रिम्स रेफर कर दिया था। रिम्स में इलाज के दौरान 17 जनवरी की रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

आज (रविवार) उनका अंतिम संस्कार अयोध्या में हुआ। बेटा विवेक ने उन्हें मुखाग्नि दी। मौके पर उनकी चार पुत्रियां भी मौजूद रहीं।

इधर उनके आकस्मिक निधन पर लोगों ने शाेक जताया है। शोक जताते हुए लोगों का कहना है कि राम सज्जन शर्मा हमेशा सामाजिक सरोकार में आगे हाथ बढ़ाते थे।

उनके अंदर सामाजिक समरसता कूट-कूट कर समाहित थी। अपनी लंबी उम्र में उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *