पिठोरिया। कांके-पिठोरिया पत्रकार संघ की ओर से रविवार को राढ़हा नदी के सुरम्य तट पर वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के पत्रकारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर आपसी सौहार्द, अनुभवों के आदान–प्रदान एवं संगठनात्मक मजबूती पर विशेष चर्चा हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांके प्रखंड उपप्रमुख अंजय बैठा थे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकार समाज के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने पत्रकारों की समस्याओं और हितों को लेकर हर संभव सहयोग एवं ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया।
श्री बैठा ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं के लिए प्रशासनिक स्तर पर पहल की जाएगी, ताकि वे निष्पक्ष और निर्भीक होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने संगठन की भावी योजनाओं पर भी चर्चा की। वनभोज कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
वनभोज कार्यक्रम में सुजीत कुमार केशरी, सुनील गुप्ता, प्रवीण केशरी, राम कृष्ण मिश्र, राम मनोहर मिश्र, विजय गोप, चंदन वर्मा, रब्बानी, आकाश तिवारी, तौकीर आलम, वसीम अंसारी, सुमीत केशरी, आकाश सोनी, मो हुसैन, पंकज कुमार, नीतीश ठाकुर और रवीन्द्र साहू, संजय मिश्रा, लतीफ अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


