मधुपुर के फागो में बनेगा अत्याधुनिक सुविधायुक्त इंडोर स्टेडियम

झारखंड
Spread the love

देवघर। झारखंड के देवघर जिले के मधुपुर विधानसभा के मारगोमुंडा प्रखंड के फागो गांव में अत्याधुनिक सुविधायुक्त इंडोर स्टेडियम निर्माण होगा। इसके निर्माण के लिए सरकार ने 4.22 करोड़ रुपये की राशि निर्गत की है।

सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद, युवा मामले व निबंधन मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि बहुत दिनों से मधुपुर विधानसभा क्षेत्र की खेलप्रेमी युवाओं द्वारा एक इंडोर स्टेडियम की मांग की जा रही थी। यह सपना साकार हुआ। सरकार ने एक आधुनिक सुविधायुक्त इंडोर स्टेडियम बनाने के लिए 4.42 करोड़ रुपये की राशि निर्गत की है।

मंत्री ने इसके लिए जनता की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त कि‍या। उन्‍होंने कहा कि यह स्टेडियम मधुपुर विधानसभा क्षेत्र मारगोमुंडा प्रखंड चेतनारी ग्राम फागो में बनने जा रहा है। अब मधुपुर विधानसभा के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। वह राज्य और राष्ट्रस्तरीय खेलों में अपने को स्थापित कर पाएंगे। अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकेंगे।