झारखंड के सभी प्रखंडों में खोले जाएंगे नए कौशल केंद्र

झारखंड
Spread the love

  • झारखंड कौशल उत्कर्ष के विजेताओं को किया गया सम्मानित

रांची। श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि राज्य के सभी प्रखंडों में नए कौशल केंद्र खोले जाएंगे, ताकि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को घर के पास ही उनकी जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षण मिल सके। वे शुक्रवार को झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाईटी (JSDMS) के तत्वावधान में आयोजित झारखंड कौशल उत्कर्ष के भव्य समापन समारोह में बोल रहे थे।

मंत्री ने झारखंड कौशल उत्कर्ष के 39 विजेताओं के सम्मानित करते हुए कहा कि आप केवल राज्य के विजेता नहीं हैं अपितु आप चीन में होने वाले India Skills Competition 2026 के लिए झारखंड के राजदूत हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपने हुनर का लोहा मनवाएंगे। झारखंड को विश्व मानचित्र पर स्थापित करेंगे।

बता दें कि प्रतियोगिता के स्वर्ण एवं रजत पदक विजेता आगामी माह में देश के विभिन्न राज्यों – ओडिशा, कर्नाटक एवं तमिलनाडु में होने वाले अगले राउंड के लिए रवाना होंगे। यहाँ से सफल होने वाले प्रतिभागी चीन में आयोजित होने वाली विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मंत्री ने कहा कि यह दिन झारखंड के कौशल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय है। JSDMS राज्य के युवाओं को हुनरमंद बनाने एवं उन्हें नियोजित/स्वनियोजित करने की दिशा में एक सतत सारथी के रूप में कार्य कर रहा है।

कुशल युवाओं के नियोजन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए विभाग ने कई प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ नए समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गये हैं। इन साझेदारियों से राज्य के प्रशिक्षित युवाओं के लिए वैश्विक कंपनियों में रोजगार के द्वार खुलेंगे।

समारोह के दौरान कौशल प्रशिक्षण के अतिरिक्त अन्य उत्कृष्ट कार्यों और नवाचारों के लिए रांची के उप-श्रमायुक्त-सह-जिला कौशल पदाधिकारी एवं उनकी पूरी जिला टीम को मंत्री द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। टीम के समर्पण और बेहतर प्रबंधन की मंच से सराहना की गई।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *