विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। गढ़देवी मंदिर के प्रथम तल पर स्थापित अर्धनारीश्वर महादेव की पांच दिवसीय प्राणप्रतिष्ठा अनुष्ठान के तीसरे दिन प्रातः 7 बजे से भव्य संगीतमय पूजन संपन्न हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति संगीत से भक्तिमय वातावरण बना रहा।
अनुष्ठान के प्रधान आचार्य आशीष वैद्य के सानिध्य में काशी से पधारे वैदिक विद्वानों की टोली द्वारा श्री दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ पूजन की शुरुआत की गई। इसके पश्चात प्राणप्रतिष्ठा अनुष्ठान के यजमान विनोद जायसवाल ने सपत्नीक मंडपस्थ वेदियों एवं आवाहित देवी-देवताओं का विधिवत पूजन किया।
पूजनोपरांत विग्रह की न्यास एवं अधिवास की विधि संपन्न हुई। इस दौरान विविध प्रकार के फलों से फलाधिवास तथा विभिन्न मिष्ठानों से मिष्ठानाधिवास कराया गया। अधिवास के पश्चात महाआरती हुई, जिससे समूचा वातावरण शिवभक्ति में सराबोर हो गया।
इस अवसर पर न्यास बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि के उद्देश्य से अर्धनारीश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधान आचार्य आशीष वैद्य के सानिध्य में वैदिक विधि से अनुष्ठान संपन्न कराया जा रहा है, जिसके लिए वे आभार व्यक्त करते हैं।
अनुष्ठान में आचार्य आशीष वैद्य कर्मकांडी के साथ रंजन शास्त्री, मयंक शास्त्री, आचार्य दीपक मिश्रा, आचार्य हरिओम पांडेय, अजय शास्त्री, अमन कौशल शास्त्री, गौरव शास्त्री, अतुल शास्त्री सहित अन्य वैदिक विद्वान शामिल रहे।
आयोजन के दौरान कोषाध्यक्ष टिंकू सिंह (हेमेंद्र सिंह), मुन्ना सिंह, शंभूनाथ केशरी, रवि केशरी, सुरेश पटवा, विनोद प्रसाद, अरविंद पटवा, अनिल बघेल समेत सैकड़ों श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


