- राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को, डालसा की तैयारी जोरों पर
रांची। झालसा के निर्देश व न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को व्यवहार न्यायालय, रांची में होना है। लोक अदालत की प्री-सिटिंग की बैठकें जारी हैं, जो कि 13 मार्च तक चलेगी। इसे लेकर डालसा की तैयारी जोरों पर है।
डालसा सचिव राकेश रौशन ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को आयोजित होगी, उक्तमें अधिक-से-अधिक वादों का निस्तारण करना ही हमलोगों का लक्ष्य है। राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर पोस्टर-बैनर लगाए जा रहे हैं। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
डालसा सचिव ने कहा कि प्रखंड व पंचायत में कार्यरत पीएलवी को निर्देश दिया गया हैं कि वे अपने क्षेत्र में पोस्टर-बैनर लगाएं। लोगों को जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक लंबित वादों का निस्तारण किया जा सके। वादकारियों का कोई भी सुलहनीय वाद न्यायालय में लंबित हैं, तो राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन वादकारी अपने वादों का निबटारा करा सकते हैं। इससे समय व धन की बचत होगी।
नालसा द्वारा संचालित आशा अभियान के तहत 19 जनवरी, 2026 को मायापुर पंचायत भवन, खेलारी में बाल विवाह के रोकथाम के लिए विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुखिया पुष्पा खलखो, पंचायत सचिव विपिन वर्मा, डालसा के पीएलवी सतपाल उर्फ मुन्नू शर्मा, रंजना गिरी विकास कुमार, राम उरांव जलेश्वर महतो समेत ग्रामीण उपस्थित रहे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


