मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले “कौन बनेगा करोड़पति” के विजेता

झारखंड
Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में “कौन बनेगा करोड़पति” (केबीसी) सीजन 17 के विजेता बिप्लब बिस्वास ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “बिप्लब बिस्वास की सफलता न केवल झारखंड के लिए गौरव की बात है, बल्कि यह राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने यह सिद्ध किया है कि मेहनत, लगन और ज्ञान के बल पर सफलता अवश्य प्राप्त की जा सकती है।”

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि झारखंड सरकार को गर्व है कि राज्य के एक होनहार ने राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का उज्ज्वल प्रदर्शन किया है।

उल्लेखनीय है कि बिप्लब बिस्वास ने 30 और 31 दिसंबर 2025 को प्रसारित हुए एपिसोड में 1 करोड़ रुपये के प्रश्न का उत्तर देकर यह उपलब्धि हासिल की। वे इस सीजन के दूसरे प्रतिभागी हैं, जिन्होंने यह सम्मान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान उनकी तर्कशक्ति, ज्ञान और आत्मविश्वास की होस्ट अमिताभ बच्चन एवं दर्शकों ने सराहना की।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK