jharkhand

झारखंड में बड़े पैमाने पर आईएएस का तबादला, कई जिलों के डीसी बदले

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस का तबादला कर दिया है। इस क्रम में रांची सहित कई जिलों के डीसी को बदल दिया गया है। इसका आदेश कार्मिक विभाग ने जारी कर दिया है।

ये है सूची

दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त डॉ नितिन मदन कुलकर्णी को राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष बनाया गया है।

योजना एवं विकास सचिव राहुल शर्मा को राज्यपाल के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

श्रम सचिव प्रवीण कुमार को दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल का प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है।

श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के निदेशक के श्रीनिवास को श्रम सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे श्रम आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के विशेष सचिव कमलेश्वर प्रसाद सिंह को उत्पाद आयुक्त बनाया गया है। वे झारखंड विवरेज कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त चंद्र किशोर उरांव को संथाल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

रांची नगर निगम के नगर आयुक्त मुकेश कुमार को आदिवासी कल्याण आयुक्त बनाया गया है।

उत्‍पाद आयुक्त रहे अमित कुमार को खान निदेशक बनाया गया है। वे झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड के एमडी के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

लातेहार उपायुक्त अबू इमरान को चतरा का डीसी बनाया गया है।

पर्यटन निदेशक राहुल कुमार सिन्हा को रांची का डीसी बनाया गया है। वे रांची बंदोबस्त पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

समाज कल्याण निदेशक ए दोड्डे को पलामू का डीसी बनाया गया है।

रांची उपायुक्त छवि रंजन को समाज कल्याण निदेशक बनाया गया है।

झारखंड एड्स कंट्रोल सोसाइटी के परियोजना निदेशक भुवनेश प्रसाद सिंह को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में अभियान निदेशक रहे आदित्य कुमार आनंद को नगरीय प्रशासन विभाग का निदेशक बनाया गया है।

खेलकूद निदेशक जीशान कमर को गोड्डा का डीसी बनाया गया है।

पलामू उपायुक्त शशि रंजन को रांची नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।

गोड्डा के उपायुक्त भोर सिंह यादव को लातेहार डीसी बनाया गया है।

चतरा डीसी अंजली यादव को पर्यटन निदेशक बनाया गया है।