Jharkhand: यह घूसखोर डाक ओवरसियर 15 हजार रुपए घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। गुरुवार को सीबीआई ने रामगढ़ के घूसखोर डाक ओवरसियर प्रभु मुंडा को 15 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

वह एक ग्रामीण डाक सेवक से रामगढ़ मुख्यालय में योगदान कराने के लिए 30 हजार रुपये घूस मांग रहा था।

इस सिलसिले में ग्रामीण डाक सेवक ने सीबीआई से यह शिकायत की थी कि ओवरसियर प्रभु मुंडा इससे रामगढ़ मुख्यालय में योगदान कराने के लिए 30 हजार रुपये घूस मांग रहा है। सीबीआई ने प्रारंभिक जांच के दौरान शिकायत को सही पाया।

बातचीत के दौरान ओवरसियर ने योगदान कराने से पहले 15 हजार रुपये लेने और 15 हजार बाद में लेने पर सहमति दी। इसके बाद इस सिलसिले में प्रभु मुंडा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

सीबीआई ने आठ जनवरी को सुनियोजित तरीके से प्रभु मुंडा को 15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

ओवरसियर को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई अधिकारियों का दल उसे रांची लाकर पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK