रांची। बड़ी खबर आई है, झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने तीन और नक्सलियों के खिलाफ इनाम की घोषणा की है।
साथ ही नक्सल हिंसा में घायल हुए सीआरपीएफ के दो जवानों को 5.60 लाख रुपये की अनुदान राशि भी दी गई है।
इसको लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने आदेश जारी किया है।
इन 3 नक्सलियों के खिलाफ इनाम की घोषणा
चाईबासा जिले की रहने वाली फुलमनी कोड़ा के खिलाफ एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
चाईबासा जिला निवासी कोदोमुनि कोड़ा के खिलाफ एक लाख रुपये का इनाम घोषित हुआ है।
चाईबासा जिले का रहने वाला चोगो पूर्ति के खिलाफ एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
इन घायल जवानों को मिली अनुदान राशि
– गुमला जिले के मड़वा पहाड़ पर 13 जुलाई 2021 को नक्सलियों के खिलाफ अभियान में आईईडी बलास्ट होने से सीआरपीएफ का जवान विश्वजीत कुंभकार घायल हुए थे, इन्हें 2.10 लाख रुपये की अनुदान राशि दी गई है।
– खूंटी जिले के रानियां में 23 जुलाई 2012 को नक्सलियों द्वारा की गई गोलीबारी में सीआरपीएफ के जवान सुनील कुमार घायल हुए थे। इनको 3.50 लाख रुपये की अनुदान राशि मिली है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


