- सैकड़ों आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन
रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के आदेश पर जिले के सभी प्रखंडों एवं अंचलों में प्रत्येक मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। इस क्रम में 6 जनवरी, 2026 को जिले के विभिन्न अंचलों में आयोजित जनता दरबार में बड़ी संख्या में प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया।
अंचल कार्यालय सोनाहातू में चिरगाडीह पंचायत की यमुना देवी को पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र और बुद्धेश्वर पुरान को आचरण प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। सिल्ली अंचल के तिरगा ग्राम की नीलम देवी को पारिवारिक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
अनगड़ा अंचल अंतर्गत बरवादाग अंचल के आवेदक दुलाल महतो द्वारा पंजी-2 में सुधार हेतु दिए गए आवेदन का निष्पादन किया गया। इसी अंचल के चिलदाग ग्राम के विनोद कुमार महतो एवं जमल मुंडा के पंजी-2 सुधार संबंधी आवेदनों का भी निस्तारण किया गया। साथ ही चिलदाग सोसो ग्राम के राजू कुमार एवं ग्राम जराटोली के मार्शल उरांव के शुद्धि पत्र में जाति सुधार किया गया।
मांडर अंचल में आयोजित जनता दरबार में आवेदिका बेबी कुमारी एवं गुलशन खातून को जाति प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। नगड़ी अंचल के ग्राम टुंडूल की दीपिका को लगान रसीद प्रदान की गई।
चान्हो अंचल में दाखिल-खारिज, पंजी-2 सुधार, पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, आवासीय/जाति/आय प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा सहित कुल 89 आवेदनों का निष्पादन किया गया।
बेड़ो में 136, राहे में 95, सिल्ली में 51, अरगोड़ा में 72, बुढ़मू में 66, खलारी में 24 तथा बुंडू में 43 आवेदनों का निष्पादन किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य अंचलों में भी कई आवेदनों का समाधान किया गया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


