धनबाद। शहर की प्रथम महिला मेयर इंदु सिंह ने शुक्रवार को मेयर पद के लिए धनबाद समाहरणालय में नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ राष्ट्रीय जनता कामगार यूनियन की महामंत्री और बहू आशनी सिंह भी मौजूद थीं। नामांकन के बाद आशनी सिंह ने बताया कि इंदु सिंह ने 2010 से 2015 तक के अपने कार्यकाल में धनबाद शहर के विकास और सौंदर्यकरण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए थे।
महामंत्री ने कहा कि इंदु सिंह ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया, जिससे नगरवासियों को स्वच्छता की सुविधा मिली। उनके कार्यकाल में सिटी बस सेवा शुरू हुई, जिससे शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ। इसके अलावा उन्होंने पूरे शहर में स्ट्रीट लाइट के जाल बिछाकर सुरक्षा और सुविधा दोनों बढ़ाई।
आशनी सिंह ने कहा, “जिस प्रकार 2010 में धनबाद की जनता ने इंदु सिंह को भारी बहुमत से मेयर पद दिलाया था, आज भी जनता एक बार फिर से उन्हें मेयर के रूप में देखना चाहती है। उनकी जीत लगभग सुनिश्चित है क्योंकि जनता का मन पहले से ही इंदु सिंह के पक्ष में है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


