- Horoscope : 5 जनवरी, 2026 का राशिफल
मेष
आमदनी बढऩे के आसार हैं। कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। पत्नी का सहयोग मिलेगा। किसी से तब दोस्ती करें, जब उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें। उसे भली-भांति समझ लें। प्रियपात्र और मित्रों के साथ भेंट होगी। सृजनात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी।
वृष
किसी की गोपनीय बातें जान गए हो तो उसे किसी को नहीं बताएं। भौतिक सुखों का विस्तार होगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। प्रेम संबंधों को नया रूप देने के लिए अच्छा मौका है।
मिथुन
बुरी आदतें छोडऩे के लिए भी अनुकूल समय है। भागीदारी से लाभ होगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। खर्च अधिक रहेंगे। नकारात्मक विचारों से मन विचलित हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। हर स्थिति में विनम्र बने रहें।
कर्क
जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है। सड़क पर बेकाबू गाड़ी न चलाएं। अध्ययन में रुचि रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है।
सिंह
दिन पूर्ण रूप से शुभ फलदायी होगा। व्यवसाय करनेवालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। नई योजनाएं आकर्षक होंगी। धार्मिक कार्य एवं यात्रा के लिए समय बिल्कुल अनुकूल है। मित्रों एवं सम्बंधियों से हुई मुलाकात के कारण आनंद होगा।
कन्या
परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिताएंगे। उत्साह एवं चौकसी के गुण किसी भी कार्य को बेहतर रूप से संपन्न करवाने में सहायक होंगे। पुराने दुश्मन दोस्त बन सकते हैं। दूसरों के मामलों में दखल ना दें। खासकर पार्टनर के फैसलों में।
तुला
करियर पर विशेष ध्यान दें। जीवनसाथी के प्यार का तोहफा नसीब होगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। कहीं भी पैसा निवेश करने से पहले कई बार सोचें। अशांति और उद्वेग आपके मन पर छाया रहेगा।
वृश्चिक
दिन काफी खुशियां लेकर आएगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा थकान और तनाव देगी, लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी।
धनु
अच्छे मूड में रहेंगे। तरोताजा होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें। आत्मसंयम रहें। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी धूम्रपान से छुटकारा पाने के लिए प्रेरित करेगा।
मकर
धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। विदेश गमन के लिए परिस्थिति अनुकूल होगी। परिवार की भावनाओं को समझकर गुस्से पर काबू रखें। शिक्षार्थियों के लिए भी दिन अच्छा है। सेहत का ख्याल रखें। यात्रा में सतर्क रहें।
कुंभ
दिन थका देने वाला होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। लम्बे समय से अटके मुआवजे और कर्ज मिल जाएंगे। परिवाजनों एवं संतानों से अनबन संभव है। रिश्ते सुधारने की कोशिश करें।
मीन
आपके तेवर कुछ ज्यादा ही सख्त हो सकते हैं। मानसिक शांति रहेगी। शारीरिक व मानसिक रूप से स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में मित्रों का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा या जोखिम भरा फैसला नहीं लें।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)


