Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 3 जनवरी, 2026 का राशिफल

मेष

खुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस करेंगे। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। गृह उपयोगी वस्तुएं क्रय करेंगे। विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। वाहन ध्यान से चलाएं।

वृष

अनियमितता के कारण स्वास्थ्य प्रतिकूल हो सकता है। जीवनसाथी का बर्ताव दिन खुशनुमा बना सकता है। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। बच्चों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए थोड़ा समय अलग से निकालें।

मिथुन

बिजनेस में कुछ नुकसान हो सकता है। भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। बिजनेस नुकसान को होशियारी से टाला जा सकता है।

कर्क

उत्साह को काबू में रखें, क्योंकि ज्यादा खुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। आजीविका एवं सुख के साधन जुटा पाएंगे। किसी से सहयोग की आशा नहीं करें। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

सिंह

संतुष्ट महसूस करेंगे। घर-प्रोपर्टी लेने के लिए दिन अच्छा है। लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को नया रूप देने के लिए अच्छा मौका है। टीम की तरह काम करना फायदा पहुंचा सकता है। परिवार के लोगों के साथ दिन खुशनुमा बीतेगा।

कन्या

सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ दिन और दिनों की अपेक्षा बेहतर गुजरेगा। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें। पुराने मित्रों, रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

तुला

बेहतर जिन्दगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। गलतफहमियों के कारण वैवाहिक जीवन छिन्न-भिन्न हो सकता है। दुश्मन षंडयत्र रचने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

वृश्चिक

किसी से प्यार का इज़हार करना है तो सफलता मिलने की संभावना अधिक रहेगी। जल्दबाजी या हड़बड़ाहट से काम बिगड़ सकते हैं। व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। जल्द सफलता के द्वार खुलेंगे। उचित सलाह लेने में हिचकिचाएं नहीं।

धनु

शौर्य में वृद्धि होगी। सम्मान के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में आशानुकूल लाभ होगा। जीवनसाथी से मतभेद होंगे। भविष्य की योजना बनाने के लिए बिलकुल उपयुक्त दिन है। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी।

मकर

नौकरी और व्यवसाय में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। सम्बंधों में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति है। किसी प्रकार के वाद-विवाद में नहीं पड़ें। दफ़्तर का तनाव सेहत खराब कर सकता है। बिजनेस के लिहाज से समय उत्तम है।

कुंभ

अकेलापन महसूस करेंगे। प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा। कला की तरफ रुझान होगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। आय में वृद्धि के योग हैं। सामाजिक जीवन को दरकिनार नहीं करें। व्यापार अच्‍छा चलेगा।

मीन

करियर पर विशेष ध्यान दें। शेयर मार्केट से निराशा हो सकती है। सामाजिक कार्यों में संलग्न होंगे। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। चिंता व तनाव में रहेंगे। दुर्घटनादि से बचें। रोमांस के लिए बढ़ाए गए कदम असर नहीं दिखाएंगे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *