अमेरिका में भारतीय महिला समेत 4 की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

अपराध देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। बड़ी और दुखद खबर अमेरिका के जॉर्जिया से आई है, जहां एक भारतीय शख्स ने महिला और तीन रिश्तेदारों की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान 51 साल के विजय कुमार के लिए रूप में हुई है।

स्थानीय मीडिया में बताया गया कि गोलीबारी के दौरान उसके तीन बच्चे भी घर में थे, जिन्होंने खुद को आलमारी के अंदर छिपा लिया था।

अटलांटा में भारत के कांसुलेट जनरल ने गोलीबारी की घटना पर दुख जताया है और बताया कि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जा रही है। वाणिज्य दूतावास ने कथित शूटर की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

दूतावास ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, हम एक दुखद गोलीबारी की घटना से बहुत दुखी हैं, जो कथित तौर पर पारिवारिक विवाद से जुड़ी थी।

पीड़ितों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। कथित शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दी जा रही है।

पुलिस ने बताया कि उसे शुक्रवार को सुबह करीब 2.30 पर ब्रूक आइवी कोर्ट 1000 ब्लॉक में गोलीबारी की सूचना मिली थी।

अधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो घर के अंदर चार वयस्कों के शव मिले, जिन्हें गोली लगी थी।

ग्विनेट काउंटी पुलिस के अनुसार, पीड़ितों की पहचान कुमार की पत्नी मीनू डोगरा (43), गौरव कुमार (33), निधि चंदर (37) और हरीश चंदर (38) के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि जब गोलीबारी शुरू हुई, तो तीन बच्चे घर के अंदर मौजूद थे। वे खुद को बचाने के लिए एक अलमारी में छिप गए।

बच्चों में से एक ने बाद में 911 पर फोन करने घटना की जानकारी दी। अधिकारी जब पहुंचे तो बच्चे सुरक्षित थे।

बाद में उन्हें परिवार के एक सदस्य को सौंप दिया गया। पुलिस ने शूटर का तलाश शुरू की और उसे पास के जंगल से पकड़ लिया गया।

आरोपी विजय कुमार पर चार मामले में गंभीर हमला, चार मामलों में जानबूझकर हत्या, बच्चों के प्रति कूरता की फर्स्ट डिग्री का एक मामला और बच्चों की प्रति क्रूरता की थर्ड डिग्री का दो मामला दर्ज किया गया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *