- जेसीआई रांची उड़ान का 14वां शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
रांची। सामाजिक संस्था जेसीआई रांची उड़ान की नई अध्यक्ष डॉ प्रिया लखोटिया ने पदभार संभाला। मंगलवार को 14वे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें डॉ प्रिया ने टीम के साथ शपथ ली। जेसीआई रांची उड़ान की आईपीपी अदिति मेवाड़ा ने उन्हें अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।
इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. प्रिया लखोटिया ने अपनी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में रिदिमा मोदी, रेखा रायका, पलक नरेड्डी, विनिता पोद्दार, विधि रायका एवं तृप्ति केडिया को शामिल किया गया।
सचिव के रूप में पूजा बुधिया, कोषाध्यक्ष अंजना अग्रवाल और निदेशक मंडल में स्वाति सिंघानिया, रिंकू चौधरी, पलानी जैन, नेहा अग्रवाल, अभिलाषा सराफ, मेघा मित्तल एवं अर्पिता पोडदार को शामिल किया गया है। खुशी एवं निधि को प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर बनाया गया है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नन्हे कदम स्कूल की डायरेक्टर वीणा सिंह ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं दी। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय एवं निरंतर योगदान देने का आह्वान किया। यह सेवा भावना निरंतर बनी रहनी चाहिए।
कार्यक्रम में संस्था की संस्थापक अध्यक्ष राखी जैन उपस्थित रहीं। उन्होंने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जेसीआई रांची, जेसीआई यूथ, मारवाड़ी युवा संगठन एवं महेश्वरी युवा संगठन सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सदस्य एवं अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। नवगठित टीम को उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


